अभियान चलाकर गरीब व्यक्तियों को बांटे कंबल

नोएडा। जिलाधिकारी ब्रजेश नारायण सिंह द्वारा जनपद में गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को शीत लहरी से बचाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत जनपद में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की निरंतर व्यवस्था की जा रही है वहीं दूसरी ओर अभियान चलाकर गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरण भी किए जा रहे हैं। इस श्रृंखला में शनिवार जिलाधिकारी ब्रजेश नारायण सिंह एवं एसएसपी वैभव कृष्ण द्वारा संयुक्त रूप से अभियान संचालित किया गया, चलाए गए अभियान में दोनों अधिकारियों के द्वारा सेक्टर-8 नोएडा की मस्जिद एवं उसके आसपास तथा निठारी की मस्जिद एवं उसके आसपास अभियान चलाकर असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को कंबल उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को शीत लहरी से बचाया जा सके और सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में आगे भी इसी प्रकार निरंतर अभियान चलाकर गरीबों को शीतलहर से बचाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।