ठंड के चलते 24 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल


नोएडा। कुछ दिनों पहले वेस्ट यूपी के जिलों में हुई बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल नजर आ रहा है। वहीं इसे देखते हुए वेस्ट यूपी के कई जिलों में प्रशासन ने स्कूलों व कॉलेजों की छुट्टी बढ़ा दी है। जबकि ज्यादातर जिलों में 23 दिसंबर को स्कूल व कॉलेज खुलने थे। उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों को 24 दिसंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 25 को क्रिसमस का अवकाश रहेगा। इस कारण शिक्षण संस्थान अब 26 दिसंबर को खुलेंगे। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से इन दिनों मैदान ठिठुर रहा है। गलन बढ़ रही है तो कोहरा भी कहर बरपा रहा है। हालांकि रविवार को दिन में हल्की धूप खिली पर ठंड और बादलों के आगे नतमस्तक दिखी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा बढऩे के साथ गलन से राहत नहीं मिलेगी। इसी कारण प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में 24 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया गया है।