बिहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी


पटना, 24 जनवरी (वार्ता)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 96वीं जयंती के मौके पर आज पूरे प्रदेश में समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।
जननायक की जयंती के मौके पर बिहार विधान मंडल परिसर में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया जहां राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारूण रशीद समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, उद्योग मंत्री श्याम रजक, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, विधायक ललन पासवान, विधान पार्षद रणवीर नंदन, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व विधान पार्षद गुलाम गौस, के अलावा पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय अग्रवाल समेत पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने जननायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गीत गाये।