सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सहारनपुर, 25 जनवरी (वार्ता)। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक सिपाही की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधीक्षक(शहर) विनीत भटनागर ने शनिवार को यहां बताया कि सिपाही कपिल कुमार इस समय सरसावा थाने में तैनात है। उसका परिवार सहारनपुर पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहता है। सिपाही की पत्नी ने शुक्रवार रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि कपिल कुमार को इसकी जानकारी सुबह सरसावा से घर लौटने के बाद हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि मृतका के भाई जोगिंद्र ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।