सत्ते पे सत्ता के रीमेक में काम करेंगे अजय देवगन !


मुंबई 24 जनवरी (वार्ता)। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन सुपरहिट फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं।

बॉलीवुड निर्देशक फराह खान, रोहित शेट्टी के साथ मिलकर 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक बनाने जा रही है। अस्सी के दशक में प्रदर्शित फिल्म सत्ते पे सत्ता में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए पहले ऋतिक रोशन को कास्ट किये जाने की बात थी लेकिन बात नहीं बन सकी। कहा जा रहा है कि अब सत्ते पे सत्ता के रीमेक के लिए अजय देवगन को अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा है कि अजय ने इसके लिए हामी भर दी है।

अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक दूसरे के काफी करीब हैं। शायद यही वजह है कि अजय ने इस फिल्म के लिए हां कहा। अजय जल्द 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।