19 साल की लड़की को मिली प्यार करने की सजा, भाई ने प्राइवेट पार्ट पर गोली मारकर की हत्या


 कहते है प्यार करने की न तो कोई उम्र होती है और न ही प्यार की कोई सीमा। जब एक लड़का या लड़की किसी से प्यार करते हैं तो उन्हें वाकई कुछ भी दिखाई नहीं देता। दिखाई देता है तो बस एक-दूसरे का उम्र भर के लिए साथ। इतिहास गवाह है कि प्यार करने वालों की राह आसान नहीं होती। कुछ लव स्टोरीज के बीच कभी परिवार आ जाता है तो कभी समाज। कभी जाति, धर्म, समुदाय की विभिन्नता के कारण प्यार की बली दे दी जाती है तो कभी अमीरी-गरीबी के फासले आंडे आ जाते हैं। एक ऐसी ही प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत शनिवार को मेरठ में कर दिया गया। 




उत्तर प्रदेश के मेरठ से 'ऑनर किलिंग' (Honor Killing) की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में एक लड़की की उसी के चचेरे भाई ने सरधना थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी। खबरों के अनुसार इस हत्या को इस लिए अंजाम दिया गया क्योंकि लड़की एक लड़के से प्यार करती थी और उस लड़के से फोन पर बात करती थी। लड़की का प्यार करना दबंग घरवालों को बिलकुल पसंद नहीं आया और लड़की को मौत के घाट उतार दिया गया। 11वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की अपने ताउ के घर आयी थी, घरवालों को जब उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी लगी तो परिवार आगबबूला हो गया और लड़की के चचेरे भाई ने लड़की के प्राइवेट पार्ट पर गोली मार दी। भाई के द्वारा प्राइवेट पार्ट पर गोली मारने की शर्मशार कर देने वाली घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। भाई का बहन की इस बेरहमी से हत्या करना लोगों को ठीक नहीं लगा।


मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घर में मौजूद मृतका के ताऊ ताई और उसके भाई को हिरासत में ले लिया। लड़की के प्रेमी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ चल रही हैं। एसपी देहात अविनाश कुमार पांडे ने बताया कि सरधना थाना क्षेत्र में शनिवार को देर रात 12 बजे के आस-पास घटना की जानकारी मिली। जानकारी में पुलिस को बताया गया कि एक 19 साल की लड़की को जाघों के बीच में गोली मारी गयी है। लड़की को उसके परिवार वालों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत एक्शन में आई और परिवार वालों से पूछताछ शुरू कर दी। घटना स्थल पर एक फॉरेंसिक टीम भेजी गयी, जहां से पता चला की गोली मारने के बाद घर से खून को साफ करने की कोशिश की गई थी। एसपी ने बताया कि इसके बाद जब लड़की के भाई से सख्ती से बात की गई तो उसने सच उगल दिया। फिलहाल मृत लड़की का परिवार पुलिस हिरासत में है।