कुशीनगर में करंट लगने से वृद्ध की मृत्यु

कुशीनगर 15 फरवरी(वार्ता)। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के कुबेरस्थान क्षेत्र के गांगरानी गांव में शनिवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गांगरानी निवासी चंद्रिका सिंह(65) शनिवार को दोपहर करीब एक बजे अपने घर के सामने स्थित हैंडपंप पर नहाने गए था। हैंडपंप के बगल में ही वर्षों पहले से बिजली का खंभा है, जिसे सीधा खड़ा रखने के लिए लोहे का तार जमीन में गाड़ा गया है। चंद्रिका सिंह हैंडपंप पर नहाने के बाद अपने घर जाने के लिए जैसे ही कदम आगे बढ़ाए कि अचानक उनका हाथ उस तार को छू गया। उसमें करंट आने की वजह से गंभीर रूप से झुलस गया। वह जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पाकर बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी। गंभीर रूप से झुलसे घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।