महिला वकील से छेड़छाड़ मामले में ओला चालक गिरफ्तार

 



नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता)। दिल्ली पुलिस ने महिला वकील के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने वाली सेवा ओला के एक चालक को गिरफ्तार किया है।



नयी दिल्ली जिले के एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यहां बताया कि महिला वकील की शिकायत पर तिलक मार्ग थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और 509 के तहत मामला दर्ज कर ओला चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान सतीश शर्मा (38) के रूप में हुई है।



उन्होंने कहा कि महिला ने गुरुग्राम से दिल्ली उच्च न्यायलय आने के लिए ओला कैब में सवार हुई। चालक ने उसके साथ रास्ते में छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने सौ नंबर पर इसकी शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।