फरहान जैसी बॉडी चाहते हैं अनिल कपूर


मुंबई 06 फरवरी (वार्ता)। बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर अगले जन्म में फरहान अख्तर जैसी बॉडी चाहते हैं।
कुछ दिनों पहले फरहान अख्‍तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ मालदीव में छुटि्टयां मनाने गये थे। उन्होंने वहां की एक वीडियो को अब इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है जिसे देख अनिल कपूर बहुत प्रभावित हो गए हैं। इस वीडियो में फरहान पूल में ड्रिंक इंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
फरहान के इस पोस्‍ट पर जिसने सबसे बेस्‍ट रिस्‍पॉन्‍स दिया, वह अनिल कपूर हैं। उन्‍होंने कमेंट किया कि वह अगले जन्‍म में फरहान जैसी बॉडी चाहते हैं। गौरतलब है कि फरहान और अनिल ने वर्ष 2015 में फिल्‍म 'दिल धड़कने दो' में काम किया था।