सपना चौधरी ने अपने बॉयफ्रेंड से कर ली सगाई, जानें कब लेंगी सात फेरे


अपने ठुमकों से लोगों के दिल पर राज करने वाली सपना चौधरी की जिंदगी अब बदलने वाली है क्योंकि उनकी जिंदगी में किसी की दस्तक हो गई है। जी हां ताजा खबरों की मानें तो सपना से अपने करोड़ो फैंस का दिल तोड़कर सगाई कर ली है और जल्दी ही शादी के बंधन में भी बंध जाएंगी। लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी का आखिर दिल किस पर आ गया है जो अब सपना उसके साथ जिंदगी बिताने का सपना देख रहीं हैं। आइये आपको बताते हैं कौन है वो लड़का जिसे सपना अपना पति बनाने वाली हैं-
हरियाणा की स्टार डांसर और सिंगर सपना चौधरी लंबे समय से वीर साहू (Veer Sahu) को डेट कर रही है। दोनों के बीच क्या रिश्ता था ये सबसे सामने कभी नहीं आया। दोनों से हमेशा अपने रिश्ते को मीडिया की सुर्खियों से दूर रखा। वीर साहू हरियाणा के सिनेमा के बब्बू मान कहे जाते हैं। वीर साहू ने अपने गानों से काफी धमाल मचाया हुआ है। सिंगर के साथ-साथ वीर साहू एक्टर भी है। वह हरियाणा की कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके है। 


कहते है कि प्यार को लाख छुपा लो एक दिन दुनिया को पता चल ही जाता है। सपना और वीर ने अपने रिश्ते को छुपाकर रखा लेकिन जब दोनों ने सगाई की तो बात बाहर आ गई। सपना चौधरी ने अपने एक इंटरव्यू वीर साहू की खूब तारीफ की थी। सपना ने अपनी वीर के साथ पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि हमारी पहली मुलाकात 2015-16 में एक अवॉर्ड शो में हुई थी। पहली बार वीर को देख मुझे लगा कि वे काफी खडूस हैं।


अब इस शो के बाद सपना और वीर की बातचीत धीरे-धीरे बढ़ती रही हैं और देखते ही देखते एक दूसरे से प्यार हो गया। सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की खबरें काफी वायरल हो रही हैं।